शनिवार, 28 जनवरी 2012

पाक की यह हॉट हीरोइन कर रही थी भारत में जासूसी!

नासिक/इगतपुरी.करीब सालभर से लापता पाकिस्तानी हीरोइन लैला खान संभवत: भारत में रह रही थी। इगतपुरी के एक जले हुए बंगले से इस संबंध में कुछ सबूत मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि वह यहां रहते हुए पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रही थी।


 
लैला की कार पिछले साल कश्मीर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उसके बाद वह परिवार के साथ मुंबई आई थी। लेकिन फिर अचानक गायब हो गई। भारतीय अभिनेता राजेश खन्ना के साथ हिंदी फिल्म ‘वफा’ में सहायक अभिनेत्री के रूप में काम कर चुकी लैला के गायब होने की रिपोर्ट मुंबई के ओशिवरा थाने में दर्ज की गई थी।

बुधवार को मीडिया में खबर आई कि लैला इगतपुरी की ऊंट दरी (ऊंट घाटी) से लगी पहाड़ी पर निर्जन स्थान में मौजूद एक बंगले में रह रही थी। दरअसल, करीब नौ माह पहले बंगले में आग लगने के बाद पुलिस को लैला के यहां रहने की जानकारी मिली। तभी से ओशिवरा पुलिस इसकी जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल से लैला के फोटो, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, सैटेलाइट फोन आदि के अवशेष मिले हैं।

स्थानीय लोगों से पूछताछ में लैला के वहां रहने की पुष्टि हुई है। बंगले के चौकीदार के मुताबिक, कभी-कभी कुछ कश्मीरी युवक भी वहां आते थे। लैला को यह बंगला किसी शालिनी पटेल नामक महिला से मिला था। उसे वह अपनी मां बताती थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें