शुक्रवार, 27 जनवरी 2012

केरल के राज्यपाल के निधन पर शोक में डूबा झारखंड

एमओएच फारूक 

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को केरल के राज्यपाल एमओएच फारूक के निधन पर शोक व्यक्त किया।

झारखंड के पूर्व राज्यपाल को श्रद्धांजलि देते हुए मुंडा ने कहा कि बतौर राज्यपाल अपने कार्यकाल में उन्होंने हमेशा राज्य के विकास के बारे में ही सोचा।

फारूक वर्ष 2010 में झारखंड के राज्यपाल थे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार ने शुक्रवार को राजकीय शोक की घोषणा कर दी है। ध्वज को आधा झुका दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें