शुक्रवार, 30 दिसंबर 2011

तमिलनाडु पहुंचा चक्रवात 'थाने'

चेन्‍नई. चक्रवाती तूफान ‘थाने’ तमिलनाडु पहुंच गया है। चक्रवात ने शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे पुदुचेरी और कडलूर के बीच समुद्री तट पर दस्‍तक दी। राज्‍य के तटवर्ती इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है और 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। समुद्री तटों के किनारे बसे इलाकों में लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।
 
वैसे मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी शुक्रवार को ही दे दी थी। तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई, कुड्डालोर और तिरुवरूर जिला समेत तटवर्ती इलाकों के स्कूल शुक्रवार को बंद रखने के आदेश दिए हैं। बंगाल की खाड़ी से उठा यह चक्रवता अब पड़ोसी आंध्रप्रदेश की ओर बढ़ रहा है। आंध्रप्रदेश के निचले इलाकों से लोगों को निकाल लिया गया है।

तूफान की वजह से आंध्रप्रदेश और रायलसीमा में तेज बारिश हो सकती हैं। तूफान की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग ने एक से 10 मीटर तक ऊंची समुद्री लहरें उठने की आशंका जताई है। इसे देखते हुए मछुआरों को अगले 48 घंटे तक समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। हटाए गए लोगों के लिए मेडिकल सुविधाएं, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था करने को कहा गया है।

हेल्‍पलाइन नंबर

तिरुवल्‍लुवर प्रशासन 27661200, पुलिस कंट्रोल रूम 27661010
चेन्‍नई कॉर्पोरेशन 1913 और 25619237

आंध्र प्रदेश में गुरुवार को अशांत समुद्र में फंसे 11 मछुआरों को नौसेना ने बचा लिया। नौसेना ने एक बयान में बताया कि आंध्रप्रदेश में नर्सपुर तट के पास समुद्र में नौसेना के जहाजों को ये मछुआरे फंसे मिले जिसके बाद उन्हें बचा लिया गया। इस काम में नौसेना के गोताखोरों ने मदद की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें