शुक्रवार, 30 दिसंबर 2011

ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं राजीव गांधी सेवा केन्द्र


ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं राजीव गांधी सेवा केन्द्र 


भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में एक ही स्थान पर मिल रही है कई सुविधाएं। 


बाड़मेर, 30 दिसंबर। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत निर्मित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहे है। यहां महात्मा गांधी नरेगा योजना से संबंधित कार्य संपादित करने के साथ पोस्टआफिस एवं कापरेटिव बैंक की सुविधा उपलब्ध होगी। जिले की 380 में से 330 ग्राम पंचायतों में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का निर्माण पूरा हो चुका है। इनमें से करीब 200 ग्राम पंचायतों में राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में आमजन को सुविधाएं मिल रही है। 
जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलेक्टर डा.वीणा प्रधान ने बताया कि बाड़मेर जिले की 8 पंचायत समिति मुख्यालय पर भी भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र भाुरू हो चुके है। वहीं ग्राम पंचायत स्तर पर 12 भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में कापरेटिव बैंक स्थापित किए गए है। भोष भारत निर्माण राजीव गांधी केन्द्रों में जल्दी पोस्टआफिस एवं कापरेटिव बैंकों की भाखाएं स्थापित हो जाएगी। प्रधान के मुताबिक बाड़मेर जिले की बाड़मेर पंचायत समिति में 47, बायतू में 43, बालोतरा में 49, सिवाना 31, सिणधरी 40, िव 36, चौहटन 47, धोरीमन्ना की 40 ग्राम पंचायतों में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का निर्माण कराया जा चुका है। जिला कलेक्टर के मुताबिक इन राजीव गांधी केन्द्रों को कंप्यूटर एवं इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का स्थानीय स्तर पर फायदा मिल सकेगा। 
एक स्थान पर कई सुविधाएं: भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में एज्यूसेट/ग्राम सेट परियोजनाओं के लिए बैठक, प्रिक्षण, क्षमता विकास एवं वीडियो कांफ्रेसिंग आयोजित होगी। यहां बैंक/पोस्टआफिस की सुविधा के साथ महात्मा गांधी नरेगा योजना संबंधित कार्य जोब कार्ड के लिए आवेदन करना, रोजगार की मांग के लिए आवेदन करना, ग्राम पंचायत द्वारा कराए जाने वाले कार्यों की सूचना समेत कई महत्वपूर्ण कार्य संपादित होंगे। यहां एक ही स्थान पर महात्मा गांधी नरेगा योजना से संबंधित जानकारियां उपलब्ध होगी। भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों के भवनों में स्थापित नागरिक सेवा केन्द्र में पानी,बिजली के बिल जमा होने के साथ रेल, बस टिकट, जमाबंदी की नकल, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र एवं मूल निवास प्रमाण पत्र के साथ विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया जा सकेगा। 
लागत 12 से 25 लाखः बाड़मेर जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर निर्मित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर 12 से 15 लाख तथा पंचायत समिति स्तर पर प्रति केन्द्र 25 लाख रूपए खर्च हुए है। 
बिजली कटौती से प्रभावित नहीं होगा कामः जिले में प्रत्येक पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर निर्मित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर मैसर्स राजस्थान इलेक्ट्रानिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट लिमिटेड ;रीलद्ध ने सोलर संयंत्र स्थापित किए है। रील अगले पांच वर्ष तक इसका रखरखाव भी करेगा। पंचायत समिति स्तर के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर 2.2 किलोवाट एवं ग्राम पंचायत स्तर पर 1.1 किलोवाट फोटो वाल्टिक सिस्टम स्थापित किया गया है। इससे प्रतिदिन अधिकतम छह घंटे तक विद्युतापूर्ति सुचारू रूप से हो सकेगी। 
आनलाइन सिस्टमः महात्मा गांधी नरेगा कार्यालय के रूप में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र नरेगा योजनान्तर्गत एमआईएस एवं आनलाइन इनफोरमोन सिस्टम से जुड़े होंगे। यहां प्रमुख सूचनाएं एवं आवेदन पत्रों की जानकारी कंप्यूटर पर उपलब्ध होने से आवयकतानुसार उनको डाउनलोड किया जा सकेगा। 
ग्रामीणों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र वरदान साबित हो रहे है। यहां एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं संबंधित जानकारी के साथ नरेगा श्रमिकों को भुगतान,मजदूरी के लिए आवेदन तथा अन्य कार्य संपादित किए जा रहे है। 
डा.वीणा प्रधान,जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलेक्टर,बाड़मेर 
भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों की बदौलत ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सरकारी योजनाओं से लाभांवित कराने की अनूठी पहल की भाुरूआत हुई है। यहां पानी,बिजली के बिल जमा करने की सुविधा मिलने के साथ बैंक एवं पोस्टआफिस की भाखाएं खुलने से आमजन को खासी सहुलियत होगी। 
छगनलाल श्रीमाली,अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी,बाड़मेर 
.......... 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें