सीपी का बयान अराजकता: चंद्रभान

जयपुर। केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी के बयान पर विवाद और गहराता जा रहा है। मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को दिल्ली यात्रा के दौरान प्रदेश प्रभारी मुकल वासनिक से चर्चा की। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने सार्वजनिक रूप से दिए गए बयान को अराजकता करार देते हुए जैसे सीपी की नाराजगी को और हवा दे दी।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को कुछ घंटे की यात्रा पर दिल्ली गए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देर रात तक केंद्रीय नेताओं से वार्ता करते रहे। माना जा रहा है कि गहलोत ने सीपी की ओर से दिए गए बयान पर केंद्रीय नेताओं के समक्ष अपना पक्ष रखा है। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने बुधवार को पीसीसी में कहा कि सार्वजनिक रूप से दिया गया बयान गलत है। यह अराजकता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी नेता को अगर कोई बात कहनी है, तो वह पार्टी फोरम पर आकर अपनी बात करे। मामले में भीलवाड़ा कांग्रेस कमेटी से जानकारी मांगी गई है। उसके बाद ही कोई निर्णय किया जाएगा।
गौरतलब है कि सीपी जोशी ने भीलवाड़ा में एक सार्वजनिक समारोह के दौरान रामलाल जाट को मंत्रिमंडल से हटाए जाने पर सरकार की कड़ी आलोचना की थी। समारोह में रामलाल जाट के अलावा पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया भी उपस्थित थे। भाया को भी फेरबदल के दौरान मंत्री पद से हटाया गया था। सीपी के बयान पर फिलहाल प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने जोशी के इस बयान के संबंध में पार्टी आलाकमान से भी शिकायत की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें