नई दिल्ली.कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को चुनाव जीतकर टीम अन्ना को जवाब देना चाहिए। सोनिया ने कहा कि कांग्रेस को टीम अन्ना के लोकपाल के लिए चलाए जा रहे अभियान से चुनावों के जरिए देना चाहिए।
पार्टी महासचिवों की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा की पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में जीत दर्ज करनी चाहिए और उत्तर प्रदेश में अपनी सीटों की संख्या में बढ़ोत्तरी करनी चाहिए। सोनिया गांधी नई दिल्ली में पार्टी के महासचिवों की बैठक को संबोधित कर रही थी।
सोनिया ने यह भी कहा कि चुनाव में कांग्रेस की जीत भारत के लोगों की ओर से अन्ना हजारे को जवाब होगी। इससे पहले अन्ना हजारे ने सोनिया गांधी को लोकपाल पर खुली चर्चा के लिए चुनौती दी थी। टीम अन्ना सदस्य अरविंद केजरीवाल भी राहुल गांधी को खुले मंच पर लोकपाल पर चर्चा की चुनौती दे चुके हैं। राहुल गांधी ने भी संसद में लोकपाल पर चर्चा के दौरान कहा था कि एकमात्र लोकपाल से भ्रष्टाचार नहीं मिट सकता इसके लिए सरकार को कई नियोजित कदम उठाने होंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें