सीतामढ़ी. बिहार में सत्ताधारी जनता दल (यूनाइटेड) की एक नेता पर नौकरानी से बलात्कार करवाने का आरोप लगा है। आरोप है कि इस महिला नेता के पति ने पत्नी के कहने पर नौकरानी से बलात्कार किया। पीडि़त महिला अब न्याय के लिए गुहार लगा रही है।
शहर के कोटबाजार निवासी इस महिला ने सीतामढ़ी के एसपी विवेक कुमार और मानवाधिकार आयोग को पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगाई है। मानवाधिकार आयोग को भेजे गये पत्र के अनुसार 22 वर्षीय सुरभि देवी (काल्पनिक नाम) की शादी 2010 में सुरसंड के अभिमन्यु कुमार के साथ हुई थी। बाद में अभिमन्यु ने सुरभि देवी से नाता तोड़कर दूसरी शादी कर ली। दाने-दाने को मोहताज सुरभि देवी जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव किरण गुप्ता के घर घरेलू काम करने लगी। कुछ दिनों बाद किरण की पति सूर्यभान गुप्ता ने अपनी पत्नी की सहमति से 21 नंवबर को सुरभि के साथ दुष्कर्म किया।
घटना के दो दिन बाद पीडि़ता मामले की जानकारी नगर थानाध्यक्ष निरंजन प्रसाद को देने गयी, जहां से उसे भगा दिया। वह एसपी से मिलने गयी पर मुलाकात नहीं हो सकी। तब उसने पत्र के माध्यम से सीतामढ़ी एसपी व मानवाधिकार आयोग को घटना की सूचना दी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें