नई दिल्ली.सचिन तेंडुलकर और मेजर ध्यानचंद को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिल सकता है। सरकार ने भारत रत्न दिए जाने के नियमों में बदलाव कर दिया है। अब तक खिलाडियों को यह सम्मान नहीं मिलता था। लेकिन खेल मंत्रालय और गृह मंत्रालय की सिफारिश के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ऐसा फैसला किया है।
एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित खबर के मुताबिक नए नियमों के तहत अब भारत रत्न किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन/सेवा करने वाले शख्स को दिया जा सकता है। इससे पहले सरकार भारत रत्न देने के लिए ‘कला, साहित्य, विज्ञान और लोकसेवा’ के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले लोगों के नाम पर ही विचार करती है। ऐसे में खेल सहित कई अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले लोगों के नाम छूट जाते थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें