पांच राज्यों में चुनावों का ऎलान

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा करते हुए तत्काल प्रभाव से चुनावी आचार सहिंता लागू कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने शनिवार को चुनावी तारीखों की घोषणा की। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में होने वाले इन चुनावों की मतगणना एक ही दिन 4 मार्च को होगी।
उत्तर प्रदेश की 403 सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव 4 फरवरी से शुरू होंगे। चुनाव आयोग के अनुसार प्रदेश में 11 करोड 19 लाख मतदाओं के लिए 1 लाख 28 हजार पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
पंजाब में 117 सीटों पर चुनाव 30 जनवरी को होंगे। यहां 1 करोड़ 74 लाख मतदाताओं के लिए 19 हजार 724 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। वहीं इसी दिन उत्तराखंड की 70 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। यहां 57 लाख 40 हजार मतदाताओं के लिए 9 हजार 700 पोलिंग स्टेशन बनाए जाने हैं।
मणिपुर में चुनाव 28 जनवरी को होंगे। यहां विधानसभा की 60 सीटों के लिए 16 लाख 77 हजार मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव आयोग ने यहां 2,325 पोलिंग स्टेशन स्थापित करेगा।
गोवा में सबसे आखिर में 3 मार्च को चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग गोवा में 1,612 पोलिंग स्टेशन स्थापित करेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें