गुरुवार, 29 दिसंबर 2011

गे थे अमेरिका के पूर्व प्रेज़िडेंट निक्सन?

वॉशिंगटन।। वॉटरगेट कांड में इस्तीफा देनेवाले अमेरिका के पूर्व प्रेज़िडेंट रिचर्ड निक्सन क्या गे थे ? एक किताब में कुछ ऐसा ही इशारा किया गया है। वाइट हाउस में रिपोर्टर रह चुके डॉन फुलसोम ने अपनी किताब 'निक्सन्स डार्केस्ट सीक्रेट्स' में इशारा किया है कि निक्सन गे थे। किताब में उन्हें बहुत बड़ा शराबी बताया गया है। nixon's-darkest-secrets-1.jpg 
उन्होंने किताब में लिखा है कि निक्सन बहुत बड़े शराबी थे और अपनी पत्नी को अक्सर पीटा करते थे। उनके संबंध अमेरिका के तत्कालीन सबसे शक्तिशाली गुंडे कार्लोस मार्केलो समेत कई माफियाओं से भी थे।

किताब का दावा है कि समलैंगिकों से चिढ़ने वाले निक्सन खुद गे हो सकते हैं। डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक, 'फुलसोम ने कहा है कि निक्सन का अपने सबसे अच्छे मित्र चार्ल्स 'बेबे' रेबोजो के साथ अफेयर भी हो सकता है। रेबोजो निक्सन से भी ज्यादा धूर्त व्यक्ति थे।'

अगर यह सच हुआ तो यह निक्सन के व्यवहार और प्रेरणा के बारे में कई दिलचस्प राज खोलेगा। निक्सन अमेरिका के 37वें राष्ट्रपति थे और उन्हें वाटरगेट कांड के चलते इस्तीफा देना पड़ा था। वह 1969 से 1974 तक अमेरिका के प्रेज़िडेंट रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें