शुक्रवार, 30 दिसंबर 2011

जैसलमेर पुलिस ने अपराधियो पर कसी नकेल,


जैसलमेर पुलिस ने  अपराधियो पर कसी नकेल, 

लम्बे समय से फरार एक सौ एक अपराधियों को   किया गिरफतार 

जैसलमेर जैसलमेर पुलिस ने इस वर्ष सघन अभियान चला कर लम्बे समय से फरार भागिदे एक सौ एक अपराधियों को गिरफ्तार कर सफलता की नई इबादत लिखी हें ,पुलिस अधीक्षक मानता विश्नोई के नेतृत्व में इस वर्ष  पुलिस कार्य योजना के तहत जिले के समस्त थानाधिकारियों को स्थाई वारण्टियों, उद्घोषित अपराधियों एवं भगौडों के खिलाफ एक अभियान चलाकर साल के अंत तक लम्बे समय से फरार अपराधियो को गिरफतार कर जेल में डाला गया। इस अभियान के तहत जिले में 101 स्थाई वारंटियों को गिरफतार किया गया जिनमे से 8 अपराधी अन्य जिले के थे, उनके जिला पुलिस द्वारा गिरफतार कर अन्य जिलो को सूपूर्द किया गया। इसके अलावा 08 भगोडो को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया। जो भी काफी समय से फरार थे तथा 06 पीओएस को गिरफतार किया गया। इन सभी अपराधियो को गिरफतार करने के लिए काफी समय से प्रयास चल रहे थे। अपराधी पकड में नहीं आने के कारण इस साल अलग से अभियान चलाकर अपराधियो को गिरफतार किया गया। 
इसके अलावा जिला पुलिस द्वारा एक्शन प्लान के तहत इस साल 10 आपराधियो के विरूद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गई, जिनकी तडीपाड की कार्यवाही चल रही है तथा 14 अपराधियो के विरूद्ध राजपासा के तहत कार्यवाही की गई, जोकि अपने मायने में काफी अच्छी है। पुलिस द्वारा जिले में शांति बनाये रखने के लिए हर अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही कर सजा दिलवाने के प्रयास किये जा रहे है। पुलिस का जो धैय है ॔॔अमजन में विश्वास, अपराधियो में डर॔॔ इस धैय पर जिला पुलिस हमेशा से तत्तपर है, तथा जनता को परेशान करने व उनको नुकसान पहॅूचाने वाले हर अपराधी के विरूद्ध जिला पुलिस कार्यवाही करती है और करती रहेगी। 

1 टिप्पणी:

  1. es khabar se ek baar aur meri manyta sahi saabit hoti hai ki stri shakti mein lagan hoti hai ve jyada kaam kerti hai aur majbooti se samna kerti hai sangersho kaa ........aaderniya manta vishnoi ji ke ujjwal bhavisyakaa ashirwaad dete hueaapko dhhanyaawaad ki aapnew mediamein nayi jaan fuki hai verna medai hamesha saqrkaari keramchariyo ki burai kerne v chaonkane wali v masaledaar khabro ko chhapne mein hi apni mahanta samjhta hai chandan bhai badhai jeite reho prassan reho aananad kero pratistha paao

    जवाब देंहटाएं