क्षत्रिय युवक संघ का 65वां स्थापना दिवस मनाया
अध्यात्म के साथ पुरुषार्थ जरूरी
बाड़मेर गीता के कर्मयोग पर आधारित क्षत्रिय युवक संघ का 65वां स्थापना दिवस मल्लीनाथ महाविद्यालय राजपूत छात्रावास में गुरुवार को समारोहपूर्वक मनाया। क्षत्रिय युवक संघ के नगर प्रमुख दीपसिंह रणधा ने ध्वजारोहण कर समारोह का आगाज किया।
इस अवसर पर शिक्षाविद कमल सिंह चूली ने क्षत्रिय युवक संघ की उत्पत्ति के संबंध में ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी देते हुए तन सिंह को ईश्वरीय अवतार बताया। उन्होंने कहा समाज के लोग अपने हृदय पर हाथ रखकर सोचे कि संघ को अपने जीवन में किस स्तर तक उतार पाए हैं। उन्होंने अध्यात्म के साथ पुरुषार्थ पर जोर देने की बात कही।
समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संघ के संस्थापक तन सिंह की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए तथा उनके द्वारा रचित सहगान चलता रहे, मेरा संघ राजेंद्र सिंह भिंयाड़ ने प्रस्तुत किया। संघ के वर्तमान संघ प्रमुख भगवान सिंह रोलसाहबसर की ओर से समाज के नाम प्रेषित नव संदेश का पठन नरेंद्र सिंह जसाई ने किया। समारोह में चारण कवि मेघुदान झणकली ने क्षत्रिय वंश का विरद बखाण काव्य में प्रस्तुत किया।
समारोह में नींब सिंह खारा, सांगसिह, मलसिंह, वकील खुमाण सिंह, स्वरूप सिंह, रघुवीर सिंह तामलोर, छुगसिंह उंडखा, कृष्ण सिंह, रानी गांव, प्रकाश सिंह भुरटिया, भगत सिंह, धनसिंह, भोमसिंह सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी मौजूद थे। इसी तरह क्षत्रिय युवक संघ के स्थापना दिवस पर इंद्रा कॉलानी स्थित ग्लोब एकेडमी उप्रावि में कार्यक्रम आयोजित हुआ। समारोह के अध्यक्ष अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमल सिंह राणी गांव ने कहा व्यक्ति कर्तव्य निष्ठ होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने तन सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा जीवन में हमें हमेशा संघर्ष करते रहना चाहिए। विद्यार्थियों से उन्होंने कहा अन्य कार्यों के साथ समाजसेवा में भी सहयोग करना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि देवीदान ने कहा कि शिक्षा के साथ सह शैक्षिक गतिविधियों, अनुशासन एवं चरित्र का विद्यार्थियों के जीवन में विशेष महत्व है। उन्होंने देश की विभिन्न राजनीतिक घटनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को सुसंस्कारित शिक्षा में अभिभावकों को विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
सामान्य ज्ञान, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न स्कूलों के 392 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सामान्य ज्ञान में वेरीसाल सिंह प्रथम, मनोहरलाल दहिया द्वितीय एवं खेताराम जांगिड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में करण सिंह ने प्रथम, रतनसिंह द्वितीय एवं जसराज पंवार तीसरे स्थान पर रहे।
संस्था के सचिव मोहन सिंह सोढ़ा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें