500 यात्रियों का संघ पहुंचा बाड़मेर
छ:रि पालित संघ का भव्य स्वागत

बाड़मेरछ:रि पालित यात्रा संघ के शुक्रवार को बाड़मेर प्रवेश करने पर जोरदार स्वागत किया गया। संघ छ_ीदेवी गणेशमल रत्ना जी छाजेड़ परिवार की ओर से राष्ट्र संत विजय जयंतसेन सुरिश्वर महाराज की निश्रा में नेनावानगर से जैसलमेर के लोद्रवाजी तीर्थ जा रहा है।
समाज के लूणकरण सिंघवी व खेतमल तातेड़ ने बताया कि संघ में पांच सौ यात्रियों का जत्था व 130 साधु-साध्वियों का पैदल यात्रा संघ 8 दिसंबर को नेनावा नगर से रवाना होकर सांचौर, भांडवाजी, सिणधरी होते हुए शुक्रवार सुबह बाड़मेर पहुंचा। नगर के प्रमुख जैन मंदिरों के दर्शन करता हुआ जैन भोजनशाला प्रांगण में पहुंचा, जहां गुरुदेव की महामांगलिक के साथ संघ का परिचय कराया गया। संघ की यात्रा शोभायात्रा हाथी, घोड़ा, बैंड, परमात्मा रथ सहित भजन मंडलियों की ओर से भजनों की प्रस्तुतियों के बीच शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई मरुधर नगर पहुंची। संघ का पड़ाव मरुधर नगर में किया गया। जहां संघपतियों का नगर परिवार की ओर से तिलक, माला व साफा पहनाकर बहुमान किया गया।

मरुधर नगर परिवार की ओर से आचार्य भगवंत का कांबली ओढ़ा बधाया गया। इस मौके बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने आचार्य का पहली बार बाड़मेर आगमन पर स्वागत कर मांगलिक श्रवण कर धर्म चर्चा की। बाबूलाल डोसी, प्रेम सिंघवी, योगेंद्र जैन, कवींद्र जैन, प्रदीप सिंघवी, मांगीलाल डोसी, भवानीशंकर शर्मा सहित कई लोगों ने मरुधर नगर में संघ का स्वागत किया। इसके बाद प्रवचन सभा आयोजित हुई। रात को भक्ति संध्या आयोजित हुई। संघ भादरेश, विशाला, कोटड़ा होते हुए 31 दिसंबर को सांगली प्याऊ पहुंचेगा, जहां गुरु सप्तमी का भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद जैसलमेर तीर्थ, ब्रह्मसर तीर्थ होते हुए 4 जनवरी को लौद्रवापुर महातीर्थ पहुंचेगा। 5जनवरी को गुरुदेव की निश्रा में संघ की पूर्णाहुति होगी। जहां देश के कोने-कोने से कई श्रद्धालु भाग लेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें