बाड़मेर भारतीय वायुसेना व सेना सीमा पार से दागी गई दुश्मन की मिसाइल को अब हवा में नष्ट कर देंगी। यही नहीं अब सेना के कमांडर नेटवर्क सेंट्रिक वारफेयर तकनीक से मुख्यालय में बैठे मैदान में लड़ी जा रही जंग को लाइव देख रहे हैं। 
भारतीय सेना रेगिस्तान में चल रहे सुदर्शन शक्ति और वायुसेना के महागुजराज अभ्यास के दौरान दुश्मन के मिसाइल के दागते ही उसी पल जवाबी में मिसाइल दाग उसे हवा में खत्म करने का अभ्यास कर रही है। दोनों सेनाएं अपनी मारक क्षमता व अत्याधुनिक नेटवर्क को परख रही हैं।
भारतीय सेना की 21 स्ट्राइक कोर के नेतृत्व में बाड़मेर व जैसलमेर के रेगिस्तान में चल रहे सुदर्शन शक्ति व महागुजराज अभ्यास अब परवान चढ़ने लगे हैं। भारतीय सेना व वायुसेना द्वारा अपने संयुक्त अभ्यास में दुश्मन से युद्ध का अभ्यास करने के साथ ही एनसीवी तकनीक से उसे मुख्यालय में लाइव देखा जा रहा है।
इस तकनीक से मैदान-ए-जंग में दुश्मन की मौजूदगी और सेना को घेरने का नजारा सेटेलाइट के मदद से कमांडर देख रहे हैं। यही नहीं अपने जवानों को दुश्मन की रणनीति के मुताबिक जंग लड़ने के निर्देश देने के साथ दुश्मन सेना को घेरने के लिए मदद भी भेजी जा रही है।
इस सदी के सबसे बड़े इस संयुक्त युद्धाभ्यास में सेना का फोकस अपना नेटवर्क सिस्टम को परखने पर है,ताकि इस अभ्यास में रही खामियों को दूर कर उसे और मजबूत बनाया जा सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें