अहंकार का त्याग कर लगन से कार्य करने की सीख दी 
बाड़मेर संजीवनी क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के नए कार्यालय का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य अतिथि क्षत्रिय युवक संघ के संघ प्रमुख भगवान सिंह रोलसाहबसर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बैकिंग कार्य में विनयशीलता लाने की बात कही। उन्होंने कहा अहंकार का भाव त्यागने के साथ ही हर कार्य को लगन से करें। कार्यक्रम में महिपाल सिंह चूली ने भी विचार व्यक्त किए।
संजीवनी लेखा विभाग के मुख्य अधिकारी झामन दास सोनी ने सोसायटी के अब तक के विकास एवं भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। संजीवनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रमसिंह इंद्रोई ने बताया कि कर्मचारियों की सामूहिक भावना एवं कार्य पद्धति के कारण ही सोसायटी ने इतनी प्रगति की है।
उन्होंने बताया कि जल्द ही इसकी शाखाएं नेट बैंकिंग से जुड़ रही है तथा यह भविष्य में भी अपने ग्राहकों को और अधिक बेहतर सुविधाएं देंगी। कार्यक्रम में श्याम सिंह लुणू ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिले की विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक, अध्यक्ष नारायण सिंह इंद्रोई, कमल सिंह चूली, कृष्ण सिंह रानी गांव, गोरधन सिंह लुणू, कमल सिंह हाथमा, रतन सिंह लुणू, नारायण सिंह इंद्रोई, सांग सिंह इंद्रोई, जुझार सिंह इंद्रोई, छुग सिंह इंद्रोई सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मांगु सिंह विशाला ने किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें