वसूली करने वाले जेल प्रहरी निलंबित
जयपुर। वसूली की शिकायतें आने के बाद जेल प्रशासन ने दो जेल प्रहरियों को निलंबित किया है। दोनों को निलंबित करने से पहले कई दिनों तक उनपर नजर रखी गई। मामला जयपुर सेंट्रल जेल का है। दोनों को निलंबित करने के साथ ही अन्य जेल प्रहरियों के कामों में भी फेरबदल किया गया है। जेल सूत्रों के अनुसार हरि सिंह और रघुवीर सिंह नाम के दो प्रहरी जेल के अंदर ही तैनात थे।
दोनों प्रहरी जेल में बंद हिस्ट्रीशीटरों और बडे अपराधियों के इशारे पर काम करते थे। दोनों प्रहरी जेल में बंद बैरकों के पास ही तैनात रहते थे और जेल में बड़े अपराधियों को मोबाइल फोन समेत अन्य सामान उपलब्ध कराते थे। इस बारे में जेल अधिकारियों को कई बार शिकायतें भी की गई थीं। दोनों प्रहरी जेल में बंद अपराधियों के इशारों पर वसूली किया करते थे, जिसका एक मोटा हिस्सा दोनों अपने पास रखते थे। जेल प्रशासन ने निलंबित प्रहरियों के बारे में काफी जानकारी जुटाई। पूछताछ के दौरान यह जानकारी हासिल की कि आरोपी प्रहरी किससे बातचीत करके थे। इस दौरान पता चला कि प्रहरियों से सांठगांठ रखने वाले कैदियों में दो बिल्डर और कुछ बड़े अपराधी हैं। इन कैदियों की बैरकें भी बदल दी हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें