अश्लील सीडी के मकड़जाल में फंसी बेटी, दर दर भटक रहा है बाप!



मुरादाबाद। जिले में एक लड़की का यौन शोषण करके अश्लील सीडी बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के मझोला क्षेत्र में एक लड़के ने लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसे शादी का झांसा दिया। इस दौरान उसने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील सीडी बना ली। लड़की ने जब शादी का दबाव डाला तो वह मुकर गया। सीडी दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा।

जानकारी के मुताबिक, जिले के नागफनी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पिता ने इस बाबत डीआइजी से शिकायत की थी। गिड़गिड़ाते हुए न्याय की मांग कर रहे इस अभागे पिता ने बताया कि उसको न जाने किस जन्म के कर्मों का दंड मिल रहा है। उसकी इज्जत सरेआम निलाम हो रही है।

पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि एक युवक ने उनकी बेटी को विवाह का झांसा देकर यौन शोषण किया। फिर उसकी अश्लील क्लीपिंग बना ली है। उन लोगों का जीना हराम कर दिया है।

घटना के संज्ञान में लेते हुए डीआइजी ने कड़े जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो उनके हाथ एक अश्लील सीडी लगी। अश्लील सीडी को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर इस मामले में विस्तृत कार्रवाही होगी।

टिप्पणियाँ