सकारात्मक सोच से मिटेगा बालश्रम : शिशुपाल


सकारात्मक सोच से मिटेगा बालश्रम : शिशुपाल


जालोर  केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड के उपाध्यक्ष शिशुपालसिंह ने कहा कि हम सभी को मिलकर बाल श्रमिकों के कल्याण के लिए टीम भावना तथा सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना होगा। तभी बाल श्रम के कलंक से मुक्ति मिल सकेगी।

वे शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में बाल श्रमिकों के कल्याण के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के नाते बोल रहे थे। बैठक के दौरान उन्होंने श्रम कल्याण अधिकारी को विभाग की विभिन्न समस्याओं को बताने के निर्देश दिए। जिससे समस्याओं का निराकरण हो सके। बैठक में कलेक्टर के.के. गुप्ता ने कहा कि आवासीय विद्यालय में बाल श्रमिकों की कैटेगरी प्रवेश के लिए जोड़ा जाए। जिससे उनके लिए स्थान निश्चित हो सके। बैठक में श्रम कल्याण अधिकारी रविंद्र खंडेलवाल ने बाल श्रमिक परियोजना के तहत किए गए कार्यांे के बारे में बताया। इस मौके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.एल. छानवाल, जिला शिक्षा अधिकारी हीरालाल पुरोहित, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.सी. पुंसल, मार्गदर्शी बैंक अधिकारी जी.आर. सापेला, डाइट प्राचार्य श्यामसुंदर सोलंकी व अनुसूचित जनजाति वित्त निगम के परियोजना निदेशक बलवीर सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

ग्रामीणों ने किया स्वागत

भंवरानी. कस्बे के निकटवर्ती रायथल गांव में शुक्रवार को बाल श्रम सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित पहुंचने पर सुखदेव महाराज के सानिध्य में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गोपालसिंह राजपुरोहित समेत कई ग्रामीणों ने बोर्ड के उपाध्यक्ष राजपुरोहित को माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उपाध्यक्ष ने महाराज से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राजपुरोहित ने बालक-बालिका के भेद को मिटाने और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके सांचौर नगरपालिका अध्यक्ष रमेश मेहता, पार्षद इकबाल नागौरी, आहोर उपखंड अधिकारी विशाल दवे, आहोर तहसीलदार कालूराम खौड, पुखराज, सूरजमल, मीठालाल, जसराज सिंह, फरसु सिंह, बहादुर सिंह, वार्डपंच राजू सिंह, नरपत सिंह, बालुसिंह राजपुरोहित, ईश्वरसिंह बालावत व पूर्व पंचायत समिति सदस्य पोला राम चौधरी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ