सुंधा गिरी महाराज का देवलोक गमन

सुंधा गिरी महाराज का देवलोक गमन



जालोर



शहर के सुंदेलाव तालाब स्थित हनुमान मंदिर के महंत सुंधा गिरी महाराज गुरुवार रात को ब्रह्मलीन हो गए। वे 105 वर्ष के थे। शुक्रवार दोपहर को उन्हें मंदिर परिसर में ही समाधि दे दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इससे पूर्व उनकी पार्थिव देह हो मंदिर परिसर में दर्शनार्थ रखा गया था।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित किए। वहीं दोपहर को गाजे बाजे के साथ मंदिर परिक्रमा करवाई गई। इस दौरान हुसैन शाह ने महाराज के पार्थिव देह पर चादर चढ़ाई। इसके बाद भैरुनाथ अखाड़े के पीर शांतिनाथ महाराज, पीपलेश्वर मठ लेटा महंत रणछोड़ भारती, चामुंडा माता मंदिर महंत दुर्गापुरी, सिद्धाईनाथ मठ महंत शीतलाईनाथ, वागेश्वर मठ महंत रमेश गिरी, मलकेश्वर मठ महंत सेवाभारती, धूणिया मठ महंत रघुनाथपुरी, कबीर आश्रम के पूरण गिरी, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर महंत आजाद गिरी व अमरगिरी महाराज समेत कई साधु संतों द्वारा महाराज को समाधि दी गई। साधु संतों ने भी महाराज की समाधि पर नारियल व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके जगदीश, सोहनलाल व ग्रामसेवक पोकाराम सोलंकी समेत कई अन्य श्रद्धालुओं ने भी महाराज को श्रद्धांजलि दी।

टिप्पणियाँ