तीन विदेशी जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज से रचाया ब्याह


जाडन  श्री विश्व द्वीप गुरुकुल आश्रम परिसर में शुक्रवार को शहनाई गूंजी। महिलाओं ने परंपरागत विवाह के गीत गाकर वर-वधु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौका था आश्रम में तीन विदेशी जोड़ों के विवाह का। हिंदू रीति-रिवाज विवाह हुए विवाह में स्लोवाकिया के आनंद व रामपुरी तथा चैक गणराज्य की सीता व ज्ञानपुरी एवं महेश्वरी व वेदप्रकाश वेद मंत्रों की ध्वनि के साथ परिणय सूत्र में बंधे। विवाह समारोह में महामंडलेश्वर महेश्वरानंद के विदेशी शिष्यों ने नृत्य कर खुशी का इजहार किया। महिलाओं ने विवाह के मंगल गीत गाकर नवदंपति के सुखमय जीवन की कामना की। विवाह में जुंझारसिंह बागावास, राजेंद्रसिंह परिहार व गजानंद शर्मा जोधपुर ने कन्यादान किया।

लिया संतों से आशीर्वाद : विवाह के बाद नवविवाहित जोड़ों ने महामंडलेश्वर से आशीर्वाद लिया। आश्रम में मौजूद बड़ों को भी प्रणाम किया। विवाह समारोह देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

टिप्पणियाँ