हनुमानगढ़. संगरिया तहसील में एक व्यक्ति ने शुक्रवार सुबह अपनी दोनों पुत्रवधुओं को गोली मार दी। वार्ड पांच में रहने वाले अस्सी वर्षीय निरंजन सिंह ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब घर में दोनों पुत्रवधु सतवंत कौर (43)पत्नी स्वर्गीय इंद्रजीत सिंह तथा जसबीर कौर (35)पत्नी अमरजीत के अलावा कोई नहीं था। जानकारों का कहना है कि किसी बात पर निरंजनसिंह तैश में आ गया और अपनी लाइसेंसी राइफल से दोनों को गोली मार दी।
पड़ोसियों ने दोनों महिलाओं को स्थानीय राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें हनुमानगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। हनुमानगढ़ टाउन के चिकित्सालय ने भी दोनों को बीकानेर के लिए रेफर कर दिया। महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं रिश्ते में बुआ-भतीजी भी हैं। बड़ी बहू के पति का देहांत हो चुका है तथा दूसरी बहू का पति पेशे से अध्यापक है। वारदात के समय परिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें