राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर पहुंचे बाइकर्स
दिल्ली के रेड बाइकिंग क्लब के छह सदस्य तिरंगा लहराते आए जैसलमेर

जैसलमेर आधुनिक बाइक्स पर सवार युवक भारतीय तिरंगा लहराते हुए गुरुवार को राष्ट्रीय एकता व विश्व शांति का संदेश लेकर जैसलमेर पहुंचे। दिल्ली के रेड बाइकिंग क्लब के इस दल में छह सदस्य शामिल हैं। सभी सदस्यों की बाइक पर तिरंगा लहरा रहा था और दिल्ली से लेकर जैसलमेर के बीच उन्होंने जगह-जगह शांति व राष्ट्रीय भावना जगाने का संदेश दिया। इस दल में शामिल डॉ. गौरव ने बताया कि हमारे क्लब ने यह निर्णय लिया है कि देश भर में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय एकता कायम रखने का संदेश देने के लिए विभिन्न यात्राएं की जाएगी। क्लब की यह पहली सबसे लंबी यात्रा है। इससे पूर्व उन्होंने दिल्ली के आसपास ही कई यात्राएं की है। यह यात्रा दिल्ली से रवाना होकर जयपुर, अजमेर, रामदेवरा होती हुई जैसलमेर पहुंची है। गुरुवार को ही जैसलमेर से रवाना होकर जोधपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा का रन करीब 2200 किलोमीटर होगा। डॉ. गौरव ने बताया कि टीम में उनके अलावा डॉ. रवींद्र बंसल, राजेश छिकारा, गौरव विश्नोई, दीपक मलिक व पीयूष शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत विभिन्नताओं का देश है। अपनी इस यात्रा का अनुभव बांटते हुए उन्होंने बताया कि जगह जगह अलग संस्कृति देखने को मिलती है लेकिन कहीं न कहीं जाकर सभी एक दूसरे से जुड़े हुए नजर आते हैं। इसी को लेकर वे राष्ट्रीय एकता का संदेश देना चाहते हैं। डॉ. गौरव ने बताया कि उनके क्लब की अगली यात्रा तीन अलग-अलग देशों में होगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें