दहेज मांगा तो बारात लौटाई
सुजानगढ़/चूरू। सात फेरे लेने से पहले ही दहेज की मांग करने वाले दूल्हे को बुधवार को न केवल बिना दुल्हन घर लौटना पड़ा, बल्कि दूल्हे व उसके पिता को हवालात की हवा भी खानी पड़ी। उधर, वधू पक्ष ने रात को ही दूसरा वर तलाश कर दुल्हन को विदा कर दिया। पुलिस ने दिल्ली से बारात लेकर सुजानगढ़ आए दूल्हे जुगलकिशोर व उसके पिता बजरंगलाल को गिरफ्तार कर बारात की बस जब्त कर ली।
बुधवार को सुजानगढ़ के वार्ड 18 निवासी विजय सिंह दिनोदिया की पुत्री सोनू की शादी दिल्ली के हैदरपुर निवासी बजरंगलाल नाई के पुत्र जुगलकिशोर के साथ होनी थी। रात को बारात गाजे-बाजे के साथ विवाह स्थल पहुंची। तोरण की रस्म के बाद दुल्हन जैसे ही दूल्हे को वरमाला पहनाने लगी, तभी वर पक्ष ने दहेज में कार व दिल्ली में फ्लैट की मांग कर डाली। दुल्हन पक्ष के मना करने पर दूल्हे ने पगड़ी, कमरबंद एवं कटार उतार फेंक दी और स्टेज के पीछे से कूदकर भाग गया। दूल्हे का पिता बजरंगलाल मांग पूरी करने पर अड़ गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।
ऎसे पकड़ा दूल्हे को
स्टेज से कूदकर दूल्हा कार में बैठ जेबी रोड की ओर भगा ले गया। दुल्हन पक्ष की ओर से पूर्व पार्षद बजरंगलाल सेन ने पीछा कर दूल्हे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में लोगों ने दूल्हे के पिता बजरंगलाल को भी पुलिस के हवाले कर दिया।
दूसरे के संग लिए फेरे
बारात लौटने के बाद दुल्हन के लिए नए वर की तलाश की गई और हाथों-हाथ रिश्ता तय किया गया। पडिहारा के संदीप पुत्र गोकुलचन्द हर्षवाल देर रात बारात लेकर सुजानगढ पहुंचे तथा सोनू व संदीप का विवाह सम्पन्न हो गया।
..और इधर निकाह के दिन उठा जनाजा
सोजतरोड. सोजतरोड के हाजी नूर मोहम्मद के पुत्र मोहम्मद रियाज का गुरूवार को जोधपुर की रजिया खान के साथ निकाह होना था। बारात रवानगी का समय सुबह सात बजे था। बुधवार को रियाज की तबीयत खराब हुई तो उसे परिजन सोजत के राजकीय अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जोधपुर में जांच कराने को कहा। परिजन उसे जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कर दिया गया। उपचार के दौरान गुरूवार सुबह उसका दम टूट गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें