इस्लामी नया साल 27 या 28 से ![]() चांद तारीख 26 को, चांद दिखने पर 27 को हिजरी सन् 1433 का आगाज पाली मुस्लिम धर्मावलंबियों को इस्लामी नया साल की खुशी 26 या 27 नवंबर को मिलेगी। यानी हिजरी सन् 1433 की शुरूआत इन दोनों दिनों में ही होनी है। अगर 26 नवंबर को चांद दिखाई देता है तो 27 नवंबर को इस्लामी नए साल की शुरुआत होगी। इस दिन अगर चांद नहीं दिखा तो मोहर्रम का महीना 28 नवंबर से शुरू होगा। इस्लाम में वर्ष के चार महीने : मोहर्रम, रमजान, शव्वाल और जिलहिज्जा इबादत और बरकत के माने जाते हैं। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के पूर्व सचिव हाजी अनवर शाह के अनुसार मोहर्रम के महीने की शुरुआत को यौम ए आसुरा का दिन माना जाता है। हदीस के अनुसार आसुरा का दिन पवित्र माना गया है। इस दिन सृष्टि की रचना हुई थी और आसमान से बारिश की पहली बूंद गिरी थी। साल के आखिरी दिन और नए साल की पहली तारीख को अकीदतमंद नफली रोजा रखेंगे। अकीदतमंद गरीबों को भोजन खिलाएंगे। रमजान को फर्ज रोजों का महीना व शव्वाल को रमजान की समाप्ति पर पहली तारीख को ईद की खुशियां मनाई जाती हैं। जिलहिज्जा के महीने की दस तारीख को कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा मनाया जाता है। इस्लामी महीने 1. मोहर्रम, 2. सफर, 3. रवि उल अव्वल, 4. रवि-उल-आखिर, 5. जमादी-उल अव्वल, 6. जमादीउल, 7. रज्जब, 8. साबान, 9. रमजान, 10. शव्वाल, 11. जिकादा, 12. जिलहिज्जा |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें