बुधवार, 30 नवंबर 2011

कन्नड़ अभिनेत्री सौम्या गौड़ा पर पूर्व प्रेमी ने किए चाकू से 13 वार



बेंगलुरु. कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री सौम्या गौड़ा को उनके पूर्व प्रेमी राहुल उर्फ अनिल ने बीते मंगलवार को उनके ही घर में चाकू के 13 वार से लहूलुहान कर दिया। इस हमले के तुरंत बाद सौम्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे के बाहर बताया है। अस्पताल के डॉक्टर नवीन थॉमस का कहना सौम्या को अभी तीन दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहना होगा। उनके घाव अब भी गंभीर हैं। डॉक्टर का कहना है कि सौम्या को अगर समय से अस्पताल नहीं लाया जाता तो उनकी मौत भी हो सकती थी। सौम्या और अनिल 2009 से एक-दूसरे के करीब थे। दोनों ने फोन पर बातचीत शुरू की, जो बाद में मोहब्बत के रिश्ते में तब्दील हो गई।

बेंगलुरु के डीसीपी (नॉर्थ ईस्ट) रविकांत गौड़ा का कहना है कि अनिल पहले डिस्ट्रिक आर्म्ड रिजर्व्ड में सिपाही था। लेकिन उसे बर्खास्त कर दिया गया था। अनिल की शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। लेकिन अनिल ने सौम्या के लिए अपने परिवार को छोड़ दिया और सौम्या के साथ रहने लगा। सौम्या को अनिल के परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

हाल ही में सौम्या ने अनिल से पूछा था कि क्या उसका रिश्ता किसी और महिला से है? इस मुद्दे पर दोनों के बीच कई बार झगड़े हुए। इसी बीच, अनिल की पत्नी को अपने पति और सौम्या के रिश्ते के बारे में पता चला। अनिल की पत्नी ने बेंगलुरु में आकर सौम्या को अनिल से रिश्ता तोड़ लेने को कहा। इसके बात सौम्या ने अनिल से कई हफ्तों तक मुलाकात नहीं की और रिश्ता तोड़ लिया। हालांकि, अनिल ने सौम्या को फोन किया और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

अनिल ने सौम्या को धमकी दी कि वह दोनों के रिश्ते को सार्वजनिक कर देगा। मंगलवार को सौम्या और उसका ठेकेदार दोस्त नवीन सुलह करने के लिए अनिल से मिले। लेकिन अनिल आग बबूला हो गया और उसने सौम्या पर चाकू से 13 बार वार कर दिया। अनिल ने नवीन पर भी हमला किया, जिसकी वजह से नवीन को भी चोट लगी है। सौम्या 'हूडूगा हुडुगी', 'इनैंथिया' और 'पूर्वा' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें