शनिवार, 1 अक्तूबर 2011

महिला ने मरने के बाद दिया बच्चे को जन्म

मैड्रिड।। स्पेन के डॉक्टर आजकल एक ऐसे बच्चे की देखभाल कर रहे हैं जिसका प्रसव एक ऐसी महिला से कराया है, जिसकी एक पागल बंदूकधारी ने मैड्रिड के चर्च में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

यह नाटकीय घटना गुरुवार शाम उत्तरी मेड्रिड में सेंट मारिया डेल पिनार में घटी। मेड्रिड पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, 'एक शख्स चर्च में घुसा और बिना कुछ कहे एक गर्भवती महिला के सिर में गोली मार दी। इसके बाद उसने एक अन्य महिला के सीने पर गोलियां दाग दीं और फिर उसी हथियार से खुदकुशी कर ली।'

उन्होंने बताया, '54 वर्षीय इस हत्यारे का महिलाओं से कोई संबंध नहीं था। हमें लगता है यह पागलपन का एक दौरा था।'

उस समय ड्यूटी पर मौजूद आपात कार्यकर्ता केफेरीना क्यूएस्टा ने कहा कि गर्भवती महिला को बचाने के लिए वह कुछ नहीं कर सकती थीं। उन्होंने कहा, 'हमारी कोशिशों के बावजूद मां को बचा पाना नामुमकिन था। इसलिए हमने बच्चे के लिए कुछ किया।'

बच्चे का जन्म घटनास्थल पर आपातकालीन सीजेरियन ऑपरेशन के जरिए हुआ और उसे अस्पताल ले जाया गया।

गंभीर रूप से घायल हुई दूसरी महिला को भी उसी अस्पताल में ले जाया गया। उसकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें