रविवार, 30 अक्तूबर 2011

हर मोर्चे पर विफल है गहलोत सरकार : सांसद


हर मोर्चे पर विफल है गहलोत सरकार : सांसद

निकटवर्ती रेवतड़ा के दूदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

सायला रेवतड़ा के दूदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल सायला के स्नेह मिलन समारोह का आयोजन जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल ने कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, लूट, अपहरण व हत्या जैसी घटनाएं दिनों-दिन बढ़ रही हैं। कांग्रेस शासन में महिलाएं एवं आम-जन सुरक्षित नहीं है।

कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। इस मौके सांसद पटेल ने मौजूदा राज्य सरकार को असक्षम एवं असफल बताया। पूर्व विधायक जोगेश्वर गर्ग ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब जालोर विधानसभा क्षेत्र की जनता स्थानीय विधायक से हिसाब मांगेगी कि उन्होंने जालोर की जनता के लिए क्या कार्य करवाए हैं। पूर्व सरपंच नारायणसिंह राजपुरोहित ने रेवतड़ा में खारा पानी से निजात दिलाने की मांग की। मंडल अध्यक्ष कालूराम राजपुरोहित ने आभार भाषण देते हुए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष परशुराम राजपुरोहित व जबर सिंह ने किया। इस मौके पूर्व प्रधान हड़मतसिंह सोढ़ा, जिला परिषद सदस्य मंगलसिंह, भवानीसिंह चम्पावत, मंडल उपाध्यक्ष उदयसिंह परमार, हाजाराम चौधरी, महामंत्री रगाराम देवासी, श्यामकरणसिंह, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र माहेश्वरी, मंत्री जबरा राम माली व जबर सिंह राजपुरोहित सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत : रेवतड़ा में चुन्नीलाल राजपुरोहित हिराणी के सौजन्य में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के स्नेह मिलन समारोह में भाजपा मंडल सायला के नवनियुक्त अध्यक्ष कालूराम राजपुरोहित, उपाध्यक्ष उदयसिंह परमार, हाजाराम चौधरी, खेतसिंह राठौड़, परशुराम राजपुरोहित, जोमताराम हीरागर एवं मंडल महामंत्री रगाराम देवासी, श्यामकरणसिंह, मंत्री जबरा राम माली, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र माहेश्वर सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें