सरकार की सद्बुद्धि के लिए शिक्षाकर्मियों ने किया यज्ञ




जयपुर। राजस्थान शिक्षाकर्मी संघ की ओर से शुक्रवार को सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। इस दौरान शिक्षाकर्मियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि सरकार को उनकी मांगों पर सकारात्मक रवैया अपनाने की बुद्धि दे।


संघ का यहां मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। धरने के अंतर्गत सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें राज्यभर से आए शिक्षाकर्मी मौजूद थे। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह चौहान ने कहा कि राज्य के 4300 शिक्षाकर्मी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर पिछले कई सालों से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। अब जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।


यह है प्रमुख मांगें


1. प्रबोधक भर्ती से वंचित रहे शिक्षाकर्मी पैराटीचर्स को नियुक्ति तिथि से स्थायी किया जाए।


2. पहले रोकी गई सुविधाएं बहाल की जाए।


3. सामान्य शिक्षाकर्मी को वरिष्ठ शिक्षाकर्मी बनाया जाए।


4. उन्हें छठे वेतन आयोग का लाभ दिया जाए।


5. बीएसटीसी व बीएड धारी शिक्षाकर्मियों को राज्य सेवा में समायोजित किया जाए।


6. मृत शिक्षाकर्मी के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।


7. बोनस दिया जाए।

टिप्पणियाँ