इस दिवाली किस राशि वालों को क्या मिलेगा जानें

ज्योतिष में बारह राशियों के अनुसार लक्ष्मी के अलग अलग स्वरूप को बांटा गया है। जानें, इस दीपावली पर राशि अनुसार किसको क्या मिलेगा? किस राशि वालों पर कैसे खुश होगी लक्ष्मी और आपकी राशि पर लक्ष्मी का कैसा प्रभाव रहेगा?
इस दिवाली किस राशि वालों को क्या मिलेगा  जानें
मेष और वृश्चिक- इस दीपावली पर मंगल की राशि वालों पर लक्ष्मी खुश होगी और इस राशि वालों को कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। क्योंकि इस राशि वालों का राशि स्वामी मंगल होता है।


वृषभ और तुला- शुक्र देव की इस राशि वालों को इस दीपावली पर सुभार्या लक्ष्मी मिलेगी यानी इन राशि वालों को पत्नी से धन लाभ होगा और इस राशि के अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। शुक्र की राशि होने के कारण इस राशि वालों को भौतिक सुख सुविधाएं मिलेगी और भौतिक सुख पूरे होंगे।

मिथुन और कन्या- मिथुन और कन्या राशि के लोगों को अपनी राशि के अनुसार इस दीनपाली पर बिजनेस में फायदा मिलेगा और रूका हुआ पैसा मिलेगा। ऐसे लाभ को ज्योतिष के अनुसार सुज्ञान लक्ष्मी कहा जाता है।


कर्क- इस राशि के लोगों को इस दिपावली पर आरोग्य लक्ष्मी प्राप्त होने के योग बनेंगे। इस राशि वालों को स्त्रियों से भी अचानक लाभ मिलेगा।

सिंह- सिंह राशि वालों को इस पर्व पर राज्यलक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इससे इस राशि वालों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नती के योग बनेंगे और सरकारी कार्यो में फायदा होगा।

धनु और मीन- इन राशि वालों का राशि स्वामी गुरु होता है। इस राशि वालों पर लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। इन लोगों को दिपावली पर्व पर अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे।

मकर और कुंभ- इन राशि वालों को रूका हुआ पैसा मिलेगा। मित्रों और सहयोगियों से लाभ मिलेगा। मान सम्मान भी बढ़ेगा।

टिप्पणियाँ