सीमा सुरक्षा चेतना यात्रा को लेकर जनसंपर्क तेज

सीमा सुरक्षा चेतना यात्रा को लेकर जनसंपर्क तेज
जैसलमेर  सीमाजन कल्याण समिति की ओर से आयोजित ‘सीमा सुरक्षा चेतना यात्रा’ की तैयारियों के संबंध में ‘संत शक्ति, सैन्य शक्ति और समाज शक्ति’ के नेतृत्व में जिले में आयोजित होने वाली जनसभाओं के प्रस्तावित केंद्रों पर समिति के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है।

समिति के प्रांतीय संगठन मंत्री नीम्बसिंह, जिला संगठन मंत्री श्रीराम राईका एवं भीखसिंह द्वारा गुहड़ा, झिनझिनयाली, देवड़ा, भोपा, रणधा, तेजमालता, बईया आदि गांवों में संपर्क कर गुहड़ा गांव में आयोजित जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेेने का आह्वान किया गया। इसी क्रम में जैसलमेर नगर आयोजित होने वाली सीमा सुरक्षा चेतना यात्रा एवं जनसभा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को हुई बैठक में व्यवस्थाओं के संबंध में विचार विमर्श किया गया। जिलामंत्री शरद व्यास ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में कार्यरत राष्ट्रवादी संगठनों ने सीमावर्ती समाज को सजग सुरक्षा कवच के रूप में खड़ा करने के उद्देश्य से व्यापक जन-जागरण करने के लिए राष्ट्र की सभी सीमाओं पर सीमा सुरक्षा चेतना यात्राएं आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

समिति के संरक्षक मुरलीधर खत्री द्वारा चेतना यात्रा एवं नगर में भव्य जनसभा के आयोजन से जुड़े विविध पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। बैठक में सीमा सुरक्षा चेतना यात्रा की तैयारियों के संबंध में आयोजन समिति के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई।

टिप्पणियाँ