शनिवार, 1 अक्तूबर 2011

कनार्टक विधानसभा में मंत्री पर चला चाकू

कनार्टक विधानसभा में मंत्री पर चला चाकू

बैगंलुरू। कनार्टक विधानसभा परिसर में शुक्रवार सुबह को एक अज्ञात व्यक्ति ने मंत्री पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने हमलावर को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आवास मंत्री वी सोमन्ना पर विधानसभा परिसर में उनके चेंबर में हमला किया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है। इस बारे में अभी तक सूचना नहीं मिली है कि उस व्यक्ति ने मंत्री पर हमला क्यों किया। इस मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि वी सोमन्ना राज्य के आवासीय मंत्री है और गोविंदराज से एमएलए है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें