दिल्ली पुलिस का एक सिपाही होमगार्ड के साथ मिलकर थाने से बाइक चोरी करने में लगा हुआ था। पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन से बुधवार को बाइक चोरी हो जाने पर हंगामा मच गया था। इसके बाद पुलिस ने आने वालों पर नजर रखना शुरू किया। शुक्रवार सुबह सिपाही साथी होमगार्ड के साथ एक बार फिर बाइक चोरी करने में लगा था। उसी समय दोनों को दबोच लिया गया। होमगार्ड बाइक चोरी कर रहा था जबकि सिपाही निगरानी कर रहा था।
सिपाही की पहचान परवेश कुमार के रूप में हुई है। परवेश कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में तैनात है जबकि होमगार्ड की पहचान विवेक कुमार के रूप में हुई है। होमगार्ड विवेक पहले पालिका बाजार में पहले गार्ड की नौकरी करता था। दोनों के तार मेवाती गिरोहों के जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि दोनों के पास से बुधवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन से चोरी हुई बाइक नहीं मिली है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें