गया .पटना के एक युवक ने पहले तो एक अपनी प्रेमिका से शादी के वादे किए। फिर उसके साथ जिस्मानी सम्बन्ध बनाए। इतना ही नहीं लड़के ने अपनी प्रेमिका की ब्लू फिल्म भी मोबाईल में बना ली। लड़के का नाम अमित है जो पटना के दीघा का रहने वाला है।
वहीँ, लड़की झारखण्ड के हजारीबाग में पढा़ई करती है। दोनों के बीच प्रेम सम्बन्ध कई महीनों से चल रहे थे। हालांकि, इधर दोनों में तकरार हो गई थी। अमित अक्सर लड़की को ब्लैकमेल करता रहता था। धमकी देता था कि उसकी ब्लू फिल्म को बाजार में बेच देगा।
दोनों के बीच सम्बन्ध बस ब्लैकमेल के रह गए थे। इसी बीच लड़की को पता चला कि अमित किसी और से शादी करने जा रहा है। इसके बाद तो लड़की आग बबूली हो उठी। उसने बिना किसी परवाह के पुलिस को इसकी सूचना दी।
गया के सिविल लाईंस पुलिस ने पटना पुलिस के साथ फ़ौरन कारवाई करते हुए लड़के को शादी के मंडप से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद लड़की के बयान पर लड़के के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, जबरन ब्लू फिल्म बनाने और दूसरी लड़की से शादी करने की एफआईआर दर्ज कराई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें