गिरिजा बनी कांग्रेस संसदीय दल की मुख्य सचेतक

गिरिजा बनी कांग्रेस संसदीय दल की मुख्य सचेतक

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राजस्थान से पार्टी की सांसद गिरिजा व्यास को पार्टी के संसदीय दल का मुख्य सचेतक मनोनीत किया है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि व्यास पूर्व में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग की अघ्यक्ष रह चुकी है। हाल ही में उन्हें पार्टी के मुखपत्र कांग्रेस सन्देश के सम्पादक मण्डल में शामिल किया गया था और अब पार्टी की मुख्य धारा में लाते हुए कांग्रेस संसदीय दल का मुख्य सचेतक बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा में सदन के नेता वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी और उपनेता शीश राम ओला है।

टिप्पणियाँ