शनिवार, 1 अक्तूबर 2011

भाई के साथ थे मेरी पत्नी के अवैध संबंध, इसलिए दिया 'सजा-ए-मौत'

बिलासपुर। सीपत में अवैध संबंध की शक पर शुक्रवार की तड़के एक दर्जी ने अपनी पत्नी पर कैंची से वारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया।


सीपत निवासी शारदा सूर्यवंशी (25 वर्ष) की करीब 6 साल पहले यहीं के संतोष सूर्यवंशी नामक युवक से शादी हुई थी। संतोष दर्जी था। शादी के कुछ साल तक उनके बीच संबंध ठीक-ठाक रहा, पर बाद में झगड़ा होने लगा। शुक्रवार तड़के संतोष सोकर उठा और शारदा को जगाया। बहाना बनाकर वह उसे बाड़ी की ओर ले गया। यहां पहुंचते ही उसने शारदा पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वह उसपर तब तक वार करता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद संतोष थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर पर करीब दो दर्जन स्थानों पर कैंची से गहरे चोट के निशान मिले।


अवैध संबंध के शक पर हुई हत्या


संतोष ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का संतोष के भाई के साथ अवैध संबंध था। वह दोनों को कई बार संदिग्ध हालत में भी देख चुका था। संतोष के अनुसार उसने अपनी पत्नी को कई बार समझाया पर उसमें सुधार नहीं हुआ। इधर, महिला के पिता डोमनलाल ने अपनी बेटी की हत्या के लिए दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें