सोमवार, 31 अक्तूबर 2011

रेप के बाद महिला के हाथ की नसें काटी

रेप के बाद महिला के हाथ की नसें काटी
झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के नवाबाद क्षेत्र में दो युवकों ने गत दिनों एक महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसके हाथ की नसें काट दी।

पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि अखिलेश और बंटी नामक दो युवकों ने 27 अक्टूबर की रात एक महिला के साथ बलात्कार किया और फिर उसके हाथ की नसें भी काट दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें