पुणे. पुणे में एक साफ्टवेयर इंजीनियर अपने पूर्व लिव इन पार्टनर और उसकी मंगेतर को आग के हवाले कर फरार हो गई। महाराष्ट्र पुलिस ने इस तीस वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गिरफ्तारी के लिए नई दिल्ली और बेंगलुरु टीमें रवाना की हैं।
बेंगलुरु में कार्यरत अनुश्री कुंदरा पर हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार सुबह अनुश्री ने अपने पूर्व प्रेमी निमेश सिंहा रमेशनंदन (27) और उसकी मंगेतर जूही अभ्युनंदन (26) को पुणे में अपने फ्लैट पर आग के हवाले कर दिया। इस घटना में निमेश 10 प्रतिशत और जूही 98 प्रतिशत झुलस गई है।
निमेश ने पुलिस को बताया कि उसकी हाल ही में जूही के साथ मंगनी हुई है। निमेश भी आईटी क्षेत्र में ही कार्यरत है और वो अनुश्री को पिछले 6 साल से जानता है। तीन साल पहले पुणे लौटने से पहले वह गुड़गांव में अनुश्री के साथ ही रहता था। पुलिस को दिए बयान में जूही ने कहा है कि उसे निमेश और अनुश्री के रिश्तों के बारे में जानकारी थी। जूही दिल्ली की रहने वाली है और यहीं पर वकालत करती है।
जूही ने पुलिस को बताया कि अनुश्री निमेश से शादी करना चाहती थी लेकिन निमेश के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। निमेश के परिजनों ने जूही के साथ उसकी शादी तय कर दी। इसकी जानकारी होने पर अनुश्री आगबबूला हो गई और उसने गुरुवार को इस खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया।
जूही ने बताया कि निमेश की मां ने उसे 12 अक्टूबर को पुणे आने के लिए कहा था। उन्होंने जानकारी दी थी कि अनुश्री निमेश के साथ पुणे में ही रह रही है। अनुश्री के निमेश के साथ जानकारी होने पर जूही बुधवार को दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर पुणे पहुंची। निमेश के फ्लैट पर अनुश्री पहले से ही मौजूद थी। यहां जूही और अनुश्री के बीच दोनों की शादी को लेकर तीखी तकरार हुई। पुलिस को दिए बयान के मुताबिक निमेश और जूही बुधवार देर रात तक अनुश्री को मनाते रहे। सुबह पांच बजे के करीब अनुश्री ने कहा कि वो दोनों की शादी के बीच में नहीं आएगी। इसके बाद उसने दोनों से अपने बेडरूम में सोने का आग्रह किया और कहा कि वो कुछ देर बाद चली जाएगी। जब निमेश और जूही सो गए तो अनुश्री बेडरूम में आई और दोनों पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। उसके बाद उसने फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और गायब हो गई।
जूही की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है जबकि निमेश की हालत स्थिर है। जूही को आईसीयू में रखा गया है। पीड़िता जूही बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी की नजदीकी रिश्तेदार है। राजीव जूही का हालचाल जानने अस्पताल भी पहुंचे। पुणे पुलिस के उपायुक्त संजय जाधव ने राजीव के अस्पताल पहुंचने की पुष्टि की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें