गैंगरेप के बाद लड़की की हत्या
जमशेदपुर। झारखंड में सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में शुक्रवार रात एक 16 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि फजलूगोड़ा की एक लड़की शुक्रवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे शौच के लिए घर से निकली थी। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटी तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया।
शनिवार सुबह उसके घर से लगभग 200 मीटर दूर एक झाड़ी में लड़की का नग्न शव बरामद किया गया। ऎसा लगता है कि उसकी सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या की गई है। पुलिस को संदेह है कि इसमें उसके किसी पूर्व परिचित का हाथ हो सकता है।
शव से कुछ ही दूर पर खाने पीने की वस्तुएं भी मिली हैं। फिलहाल इस मामले में छानबीन की जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें