शुक्रवार, 28 अक्तूबर 2011

आखिर किसने लेडी गागा को भारत आने पर मजबूर कर दिया



इंटरनेशनल पॉप आइकॉन लेडी गागा शुक्रवार को दिल्‍ली पहुंची। दिल्‍ली पहुंचते ही उन्‍होंने अपने भारतीय फैंस को नमस्‍ते कहा।

यूं तो वह यहां फर्मूला एफ 1 में परफॉर्म करने आई हैं लेकिन कुछ और कार्यक्रम में हिस्‍सा ले सकती हैं।

भारत आते ही लेडी गागा ने कहा कि फाइनली मेरा भारत आने का सपना पूरा हो गया।

प्रेस कॉफ्रेंस में जब लोगों ने उनसे उनके सेंस ऑफ स्‍टाइल के बारे में पूछा तो लेडी गागा ने कहा कि उनका फैशन एक्‍सपेरिमेंटल होता है। वह स्‍टाइल के मामलों में किसी को फॉलो नहीं करती बल्कि अपना स्‍टाइल खुद बनाती हैं।

यही फर्मूला वह अपने गानों में भी अपनाती हैं। उनके गाने भी एक्‍सपेरिमेंटल होते हैं।

उन्‍होंने कहा कि वह ओशो की फॉलोवर हैं। शायद इसलिए भारत की धरती उन्‍हें खिंचती हैं।

लोगों ने जब उनसे पूछा को संडे को स्‍टेज पर परफॉमेंस के दौरान वह क्‍या पहनेंगी तो लेडी गागा ने कहा कि यह टॉप सीक्रेट है। इसे अभी मैं राज ही रखना पसंद करूंगी।

25 वर्षीय गागा होटल ताज में ठहरी हुई हैं। इस होटल में उनके सुख सुविधाओं का पूरा ख्‍याल रखा गया है। वह दिल्‍ली में 4 दिनों तक रहेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें