धार्मिक स्थल के निकट अवैध खनन से ग्रामीणों में रोष
बाड़मेर रामसर तहसील सुजाल का पार के खसरा नंबर 85 में गैर कानूनी तरीके से स्टोन क्रेशर के लिए आवंटित भूमि को निरस्त करने की मांग का ज्ञापन गागरिया के ग्रामीणों ने कलेक्टर डॉ.वीना प्रधान को सौंपा।
एलियास खां एवं पठान खां के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में बताया उक्त खसरा पर स्टोन क्रेशर के लिए गलत रिपोर्ट लेकर भूमि आवंटित करवाई है। जिस जगह भूमि आवंटित की गई उससे 85 से 40 मीटर दूर बीबी मीठा की ऐतिहासिक दरगाह है जहां लोग जियारत करने आते हैं। दरगाह के निकट ही प्राचीन टांका बना है जिसका धार्मिक यात्री उपयोग कर रहे हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उक्त आवंटित भूमि रद्द नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।
जिप्सम अवैध खनन कर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज
ग्रेवल रोड खोद ले जा रहे थे जिप्सम
कवास छितर का पार व कोसरिया गांव में लंबे समय से हो रहे जिप्सम के अवैध खनन कर्ताओं ने ग्रेवल सड़क मार्ग को खोद कर जिप्सम ले जाना शुरू कर दिया। इस पर जिला सहायक अभियंता खनिज पूर्णमल सिंघानिया ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आठ अवैध खनन कर्ताओं के खिलाफ बायतु थाना पहुंच मुकदमा दर्ज करवाया। एसडीएम बायतु महेशचंद्र ने बताया कि कई वर्षों से छितर का पार एवं कोसरिया ग्राम पंचायत में जिप्सम के ग्रेवल सड़क मार्ग पर अवैध खनन हो रहा था। उन्होंने बताया दो दिन चली इस कार्यवाही में आठ लोग अवैध खनन करते पाए गए। भंवराराम, मगनाराम मेघवाल, जोगाराम, लाभूराम जाट व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
॥ छितर का पार कोसरिया में सरकारी मार्ग को खोद कर जिप्सम का अवैध खनन करने वाले आठ जनों के खिलाफ बायतु थाने में मामला दर्ज करवाया है।ञ्जञ्ज
पूर्णमल सिंघानिया
सहायक अभियंता खनिज विभाग बाड़मेर
पूर्णमल सिंघानिया
सहायक अभियंता खनिज विभाग बाड़मेर
अग्रवाल साहित्य लेखन के लिए ‘मधुप’ को राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान
बाड़मेर अग्रोहा विकास ट्रस्ट, अग्रोहा धाम (हिसार) हरियाणा में आयोजित 30वां अग्र कुंभ (वार्षिक मेले) में सेठ द्वारिकाप्रसाद सर्राफ राष्ट्रीय पुरस्कार 2011 का बाड़मेर के ओमप्रकाश गर्ग ‘मधुप’ को दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व मंत्री हरियाणा सावित्री जिंदल, अध्यक्ष अग्रोहा विकास ट्रस्ट बोर्ड नंदकिशोर गोइंका अध्यक्ष अग्रोहा विकास ट्रस्ट रामकुमार रावलवासिया ने भेंट किया।
उन्हें यह सम्मान सेठ द्वारिकाप्रसाद सर्राफ राष्ट्रीय पुरस्कार अग्रवालों के इतिहास संबंधी मौलिक साहित्य लेखन, उत्कृष्ट सामाजिक एवं साहित्यिक सेवा के लिए दिया गया। राजाराम सर्राफ ने बताया कि गर्ग के लेखन से अग्रवाल समाज गौरवान्वित हुआ है। गर्ग की एक ईंट एक रुपया, श्री विष्णु अग्रसेन अवतारी जैसी रचनाएं प्रकाशित हो चुकी है। गर्ग के साथ अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पुरुषोत्तमदास गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य राजाराम सर्राफ व जितेंद्र बंसल, पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल गोयल, पूर्व कोषाध्यक्ष जगदीश सिंहल, सुरेश गर्ग, मयूर गर्ग भी साथ गए। पुरस्कार के तहत 51 हजार, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न भेंट किया गया। अग्रोहा मेला समारोह में कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल, संयोजक चंपालाल गुप्त, अग्रोहा विकास ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष बीडी गुप्ता, महामंत्री ब्रह्मानंद गोयल, राजेंद्र बंसल, अमर गुप्ता आदि ने गर्ग को बधाई दी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें