सोमवार, 31 अक्तूबर 2011

तामलोर मोट्यार परिषद के जिला पाटवी नियुक्त

तामलोर मोट्यार परिषद के जिला पाटवी नियुक्त


बाड़मेर  अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के सह संगठन बाड़मेर जिला मोट्यार परिषद का रविवार को जिला पाटवी रिड़मलसिंह दांता की अध्यक्षता में गठन किया गया। जिसमें रघुवीर सिंह तामलोर को मोट्यार परिषद का जिला पाटवी नियुक्त किया गया। जिला संयोजक चंदन सिंह भाटी ने बताया कार्यकारिणी में पृथ्वी सिंह पंवार, सुरेंद्र चारण, शोभसिंह, उंडखा, दिनेश गौड़, डोली विश्नोई, जितेंद्र संखलेचा को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह खेतेश कोचरा, छोटू सिंह रेडाणा, दुर्गादास राठौड़, प्रियंका मालू, दरिया चौधरी, शिव प्रताप सिंह चौहटन को महासचिव, रहुफ राजा, महिपाल सिंह गोरडिय़ा, राज कुमार प्रजापत, फरसाराम सोनी, दीपिका चौधरी, रोहित खत्री सचिव, हिंदू सिंह सोढ़ा, अशोक सिंह राजपुरोहित, राण सिंह आगोर, तरुण मुखी, शिवराज सिंह राजोर, जितेंद्र जाटव संगठन सचिव, मुकेश भील, फिरोज खान, स्वरूप सोलंकी, मयंक शर्मा, राजेंद्र गोदारा, रोहित शर्मा, रमेश सोनी, श्रवण चारण, अभिषेक जाजू सह सचिव एवं सुनील सेवकाणी को प्रवक्ता नियुक्त किया गया। भाटी ने बताया संघर्ष समिति प्रदेश व्यापी म्हारी जबान रो ताळो खोलो के तहत पोस्टकार्ड अभियान को पूरे जिले में संचालित कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद को राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं सूची में शामिल कर मान्यता देने का आग्रह करेंगे। जल्द ही संघर्ष समिति के शिक्षक चिंतन परिषद तथा महिला परिषद का गठन कर आंदोलन को गति देंगे। बैठक में इंद्र प्रकाश पुरोहित, प्रकाश जोशी, सुल्तान सिंह रेडाणा, रहमान, दुर्जन सिंह, सांग सिंह लूणू, विजय कुमार सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें