कांग्रेसी पार्षदों ने खिलाई गधों को मिठाई

जयपुर। जयपुर में अशोक गहलोत के ही खुद ही अनुयायी अपनी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को कांग्रेसी पार्षदों ने शहर में सफाई व्यवस्था चौपट होने के मुद्दे पर सरकार और जयपुर नगर निगम की मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बताया जा रहा है कि सभी पार्षद नगर निगम में गधे लेकर पहुंच गए और उसे मिठाइयां खिलाकर अपना विरोध जताया।
कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि मेयर से लेकर निगम के बड़े अधिकारी दीपावली पर मिठाई खा रहे हैं। लेकिन शहर की जनता गंदगी से परेशान है। कहा जा रहा है कि मेेयर और अफसरों को गधे का प्रतीक बनाकर गधों को मिठाई खिलाई गई। उल्लेखनीय है कि नगर निगम में मेयर भी कांग्रेस पार्टी की ही है।
इससे पहले गुरूवार को किन्नरों ने निगम में धावा बोल विरोध जताया था। पिछले पांच दिन से पार्षद शहर के वार्डो में सफाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेेश अध्यक्ष ने अपनी ही सरकार की हो रही किरकिरी को देखते हुए मेयर को तलब किया था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें