शुक्रवार, 28 अक्तूबर 2011

जेल की दीवार फांद कर 3 कैदी फरार

लखनऊ।। उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर (भदोही) जिले में ज्ञानपुर स्थित डिस्ट्रिक्ट जेल से शुक्रवार सुबह तीन कैदी दीवार फांद कर फरार हो गए। राज्य पुलिस मुख्यालय प्रवक्ता ने बताया कि ज्ञानपुर स्थित रविदास नगर डिस्ट्रिक्ट जेल से 3 बजे राजू उर्फ गोडे, नन्हे मुसहर और अमावस नाम के तीन विचाराधीन कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में कोतवाली ज्ञानपुर पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है और फरार कैदियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद प्रदेश सरकार ने डिस्ट्रिक्ट जेल के जेलर सहित पांच कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। घटना और उसके बाद की गई कार्रवाई का ब्यौरा देते हुए जेल उप महानिरीक्षक वी. के. जैन ने बताया कि जेलर पी. वी. अस्थाना को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा लापरवाही के लिए चार जेल कर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें