शनिवार, 1 अक्तूबर 2011

बैंगलुरू: रेव पार्टी पर छापा, 24 लोग गिरफ्तार

बैंगलुरू: रेव पार्टी पर छापा, 24 लोग गिरफ्तार
नेलमंगला। बैंगलुरू के नेलमगंला के पास एक रिसॉर्ट पर शुक्रवार को पुलिस ने रेव पार्टी पर छापा मार कर 24 लोग को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस रेव पार्टी में 14 लड़कियां मौजूद थी। बताया जा रहा है कि कई लोग फरार हो गए। पुलिस ने पार्टी से 50 हजार कैश, आठ कार और कई सारी शराब की बोतल बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई लड़कियां के मुताबिक पकड़ी गई लड़कियां दिल्ली और यूपी से लाई गई है। बताया जा रहा है कि रेव पार्टी में बहुत सारी अश्लील हरकते की जा रही थी। पुलिस ने कहा कि कई सारे लोग भागने में कामयाब भी रहे है। उल्लेखनीय है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां पर रेव पार्टी चल रही थी। लेकिन पुलिस छापे के पहले ही सभी लोग फरार हो गए थे। पुलिस रिसॉर्ट के मालिक के बारे में छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें