गुरुवार, 29 सितंबर 2011

भज्जी,नेहरा बाहर,धोनी को नहीं मिला आराम


भज्जी,नेहरा बाहर,धोनी को नहीं मिला आराम
चेन्नई। इंग्लैंड के खिलाफ दो वनडे के लिए टीम इण्डिया का गुरूवार को ऎलान कर दिया गया। जिस तरह की टीम चुनी गई है उसे बी टीम कहा जा रहा है। चोट की वजह से चार प्रमुख खिलाडियों को टीम में नहीं लिया गया है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, वीरेन्द्र सहवाग, जहीर खान और युवराज सिंह को टीम में नहीं लिया गया है। सचिन पांव के अंगूठे में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं वहीं युवराज सिंह अंगुली में फ्रेक्चर का सामना कर रहे हैं।
हरभजन सिंह और तेज गेंदबाद आशीष नेहरा को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। हालांकि गौतम गंभीर की टीम में वापसी हुई है।

धोनी की नहीं दिया आराम
टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने आराम मांगा था लेकिन बीसीसीआई ने धोनी की अपील ठुकरा दी है। धोनी ने कहा था कि आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के मद्देनजर उनका आराम करना जरूरी है। पहला वनडे 14 को हैदराबाद में और दूसरा 17 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा। सीरीज के अन्य मैच मोहाली, मुम्बई और कोलकाता में होने हैं।

टीम

महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान),गौतम गंभीर, विराट कोहली, सुरेश रैना,अजिंक्या रहाणे, पार्थिव पटेल, रविन्द्र जडेजा, प्रवीण कुमार, वरूण एरोन, उमेश यादव, राहुल शर्मा, एस अरविंद, विनय कुमार, आर अश्विन और मनोज तिवारी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें