भुवनेश्व। उड़ीसा के नक्सल प्रभावित इलाके उमरकोट में 39 वर्षीय विधायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सांसद का नाम जगबंधु माझी है। विधायक को निशाना बनाकर किए गए हमले में उनका सुरक्षाकर्मी भी मारा गया। इस हमले के पीछे माओवादियों का हाथ होने की शंका जाहिर की जा रही है। माझी आदिवासियों के प्रमुख नेता बताए जाते हैं। वे बीजू जनता दल पार्टी से उमर कोट विधानसभा से सांसद थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वे जमीन के पट्टों का वितरण करने के लिए गोना नाम के एक गांव में पहुंचे थे। जहां वे गांव में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग हथियार लेकर इस सभा में घुस गए। जिसके बाद उन्होंने विधायक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस गोलीबारी में विधायक और उनके सुरक्षा गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। अभी तक इस मामले में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस इस हमले के पीछे माओवादियों का हाथ होने की बात कह रही है। विधायक पर हमला करने वाले 4 बंदूकधारी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें