पेइचिंग।। चीन में एक शख्स की करतूत सुनेंगे, तो आप दहल जाएंगे। हॉरर फिल्म स्टाइल में इस शख्स ने अपनी हवस मिटाने के लिए छह महिलाओं को एक तहखाने में दो साल तक कैद रखा। वह उनसे रेप करता था और दो के मरने के बाद उसने वहीं उनकी कब्र भी बना दी। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक 34 साल के फायर ब्रिगेड कर्मचारी ली हाओ ने हेनान के युआंग शहर के रिहायशी इलाके में चार साल पहले एक घर खरीदा। उसने घर के तहखाने के 12 फुट नीचे दो कमरे बनवाए। इसके बाद उसने महिलाओं को अगवा करना शुरू किया।
चीनी अखबार सदर्न मेट्रोपोलिस डेली ने इस बारे में खबर दी है। अखबार के मुताबिक ली हाओ के निशाने पर बार डांसर्स होती थीं। ली हाओ ने 6 महिलाओं को अगवा कर लगातार यौन शोषण किया। कमजोर बनाए रखने के लिए वह उन्हें दो दिन में एक बार ही खाना देता था।
एक महिला उसके चंगुल से भागने में सफल रही और उसने पुलिस के पास जाकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहखाने से तीन और महिलाओं को बरामद किया। तहखाने के कोने में बनी एक कब्र में से दो महिलाओं के शव भी बरामद हुए।
चीन की पुलिस के मुताबिक उन्होंने छह सितंबर को ली हाओ को अरेस्ट किया और मामले की जांच चल रही है। ली हाओ शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें