पति की घिनौनी हरकत, गर्भवती पत्नी के पेट पर मारी लात

चोटिला। गुजरात में चोटीला तहसील के सणोसरा गांव से एक हृद्यविदारक घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता ने मृत बच्चे को जन्म देने के बाद पति और ससुराल वालों की एक घिनौनी हरकत का खुलासा किया है।

विवाहिता द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार प्रसव के ठीक 15-20 दिन पहले उसके साथ ससुराल पक्ष के चार-पांच लोगों ने मारपीट की थी और पति ने तो उसके पेट पर कई लातें मारीं। यह घिनौनी हरकत करते समय भी पति ने यह नहीं सोचा कि पत्नी के पेट में खुद उसका नवजात सांसे ले रहा है।

चोटीला तहसील के जीवापर गांव की रजुबेन का विवाह चोटीला तहसील के सणोसरा गांव में महेशभाई के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही सास शांताबेन, ससुर वाघाभाई, जेठानी भारतीबेन ने उस पर जुल्म ढाना शुरू कर दिया था।

रजुबेन अब गर्भवती थी और उसके पेट में 7 माह का गर्भ था। अभी कुछ ही दिन पहले उसने मृत बच्चे को जन्म दिया तो रजुबेन ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। रजुबेन के अनुसार बच्चे के जन्म के 10-15 दिन पहले ही उसके ससुराल वालों ने उसके साथ बहुत मारपीट की थी। सास, ससुर, जेठानी के बाद पति ने उसके पेट कई लातें मारी थीं।

माना जा रहा है इसी चोट की वजह से नवजात को गंभीर चोटें पहुंची और जन्म लेने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वे जल्द ही पूरी घटना की जड़ तक पहुंच जाएंगे।

टिप्पणियाँ