यही कारण है कि देवी उपासना के विशेष दिन शुक्रवार को भगवान विष्णु की उपासना का महत्व है। इसी क्रम में एक विशेष विष्णु मंत्र सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य पाने की कामना को शीघ्र पूरा करने वाला माना गया है। यहीं नहीं इस प्रभावी विष्णु मंत्र के स्मरण से रोगमुक्ति व सभी ग्रहदोषों की शांति भी हो जाती है।
- सुबह स्नान के बाद देवालय में भगवान विष्णु की प्रतिमा को गंगा जल से स्नान कराकर सुंदर पोषाक व आभूषण पहनाएं।
- भगवान विष्णु की केसर चन्दन, पीले सुगंधित फूल, पीताम्बरी रेशमी वस्त्र, इत्र, यज्ञोपवीत अर्पित करें। नैवेद्य, धूप व दीप लगाकर नीचे लिखें विष्णु मंत्र का कम से कम 108 बार पीले आसन पर बैठकर सुख-शांति, समृद्धि की कामना से स्मरण करें -
ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीधराय विष्णवे नम:।
- भगवान विष्णु के इस मंत्र जप के बाद विष्णु की आरती कर उनको स्नान कराए जल का चरणामृत के रूप में ग्रहण करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें