शनिवार, 2 जुलाई 2011

पूर्व केन्द्रीय मंत्री दौलत राम सारण का आज यहां जयपुर में निधन

 

जयपुर पूर्व केन्द्रीय मंत्री दौलत राम सारण का आज यहां जयपुर में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे।

पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। दौलत राम सारण का जन्म 13 जनवरी 1924 को चूरू जिले के पन्चेरा गांव में हुआ था। समाजवादी किसान नेता सारण राजस्थान में वर्ष 1957 से 1966 तक कृषि, पशुपालन सहकारिता, पंचायती राज विभाग के मंत्री रहे। वह वर्ष 1977 से 1979, वर्ष 1980 से 1984 और 1989 से 1991 तक सांसद रहे और चन्द्रशेखर मंत्रिमंडल में शहरी विकास मंत्री रहे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा चन्द्रभान ने दौलत राम सारण के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें